- Hindi News
- खाद की आपूर्ति में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी कृषि मंत्री
खाद की आपूर्ति में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी- कृषि मंत्री
कृषिमंत्री ने उर्वरक कंपनियों से किसानों को मांग के अनुरूप समय पर यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी है कि जो कंपनियां और अधिकारी ढिलाई बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृषि मंत्री ने सीएडी सभागार में कृषि, सीएडी एवं संबंधित विभागों, उर्वरक कंपनियों एजेंसियों के प्रतिनिधियों तथा संभाग के प्रमुख अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कंपनियों को निर्देश दिए कि बैकलाग को शामिल कर अगले 15 से 20 दिन में करीब 2 लाख 85 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करें। सांसद ओम बिरला ने बताया कि केन्द्र ने राज्य की मांग के अनुरूप उर्वरक दिया है। विधायक भवानी सिंह राजावत और विद्याशंकर नंदवाना ने हाड़ौती को प्राथमिकता से समय पर खाद बीज की व्यवस्था करने का सुझाव दिया। विधायक संदीप शर्मा हीरालाल नागर ने दिसम्बर माह तक के लिए यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में संभागीय आयुक्त ओंकारसिंह, कलक्टर जोगाराम, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त केके शर्मा, सीएडी के अतिरिक्त क्षेत्रीय विकास आयुक्त जेसी देसाई, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक एसके जैन एवं उप निदेशक आरके जैन, सीएडी परियोजना निदेशक सतीश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कंपनी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।