पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब तीन कॉलेजों में बंट गया जेडीबी सांसद ने 37 मिनट में किए 5 उद्घाटन

अब तीन कॉलेजों में बंट गया जेडीबी सांसद ने 37 मिनट में किए 5 उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेडीबीकॉलेज अब तीन नए कॉलेजों में बंट गया है। कैंपस में मुख्य कॉलेज आर्ट्स के अलावा गवर्नमेंट गर्ल्स साइंस और कॉमर्स कॉलेज भी होंगे। बुधवार को इनका औपचारिक शुभारंभ सांसद ओम बिरला ने किया। सरकार द्वारा बजट घोषणा के बाद कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में इनका शुभारंभ करवाया है। जबकि, सरकार से इन कॉलेजों के लिए अभी तक जमीन मिली और ना ही स्टाफ। केवल खानापूर्ति के साथ कॉलेजों का शुभारंभ हो गया।

सांसद ने महज 37 मिनट में यहां 5 उद्घाटन किए। इनमें दो नए कॉलेजों के अलावा छात्रसंघ सचिवालय, बॉस्केटबाल और वॉलीबाल के खेल मैदान शामिल हैं। उन्होंने दोपहर 2: 22 बजे छात्रसंघ सचिवालय, 2:45 बजे गवर्नमेंट गर्ल्स कॉमर्स कॉलेज, 2:51 बजे साइंस कॉलेज, 2:59 बजे बॉस्केटबॉल और वाॅलीबॉल खेल मैदान के उद्घाटन किए।

कतारदेख नाराज हुए सांसद



जेडीबीमें परीक्षा फाॅर्म जमा कराने के लिए लगी लंबी भीड़ को देखकर सांसद बिरला नाराज हो गए। उन्होंने प्रिंसिपल प्रो. हरिसिंह मीना से कहा कि कंप्यूटर युग में भी अगर ऐसी लाइनें लगेंगी तो कैसे काम चलेगा। आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। छात्राओं का काम कम समय में हो, ऐसी व्यवस्थाएं लागू करो। सीनियर छात्राओं का सहयोग लिया जा सकता है।

जेडीबी के समारोह में बुधवार को रंगारंग प्रस्तुति देती छात्रा और मौजूद कॉलेज लेक्चरर-छात्राएं।

फार्म जमा करवाने के लिए लगी छात्राअों की कतार देख सांसद ने प्राचार्य को व्यवस्था सुधारने के लिए कहा।