पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारां, झालावाड़ में गिरे ओले, ठंड बढ़ी

बारां, झालावाड़ में गिरे ओले, ठंड बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| हाड़ौतीमें शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कई स्थानों पर मावठ हुई और �ओलेे गिरे। जिससे गलन बढ़ गई। कोटा जिले के मोईकला कस्बे में दोपहर को हल्की बूंदाबांदी हुई और भोजपुरा बीड़ क्षेत्र में बेर के आकार के �ओलेे गिरे। रामगंजमंडी में भी पानी गिरा। झालावाड़ के बकानी, रटलाई, रीछवा, उन्हैंल, घाटोली में भी ओले गिरे। बारां जिले के छबड़ा, छीपाबड़ौद, केलवाड़ा, अटरू, कुंजेड़, सारथल कस्बों में कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हुई। अटरू थाना क्षेत्र के चरड़ाना में शुक्रवार रात को बिजली गिरने से रामलखन (28) पुत्र बनवारीलाल मीणा की मौत हो गई। कोटड़ा गांव में बिजली गिरने से 6 गायों की मौत हो गई।

झालावाड़ के असनावर में ओले दिखाते ग्रामीण।