पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सारदा घोटाला में बंगाल के परिवहन मंत्री मित्रा गिरफ्तार

सारदा घोटाला में बंगाल के परिवहन मंत्री मित्रा गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ममता बोलीं-मुझे भी जेल भेज दो: मदनमित्रा की गिरफ्तारी से बौखलाई मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। कहा, ‘मुझे भी जेल भेज दो। केंद्र बंगाल पर हमला कर रहा है। सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है, लेकिन हम सीबीआई से डरने वाले नहीं हैं।’ ममता ने मित्रा की गिरफ्तारी को ‘गैरकानूनी’ और ‘असंवैधानिक’ बताया। कहा, ‘प्रजातंत्र खत्म करने की कोशिश हो रही है।’ उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन की धमकी भी दी। साथ ही कहा, ‘गिरफ्तारी के बाद भी मदन मित्रा परिवहन मंत्री बने रहेंगे। उनका इस्तीफा मैंने स्वीकार नहीं किया है।’

साढ़े पांच घंटे सीबीआई पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

कोटाकाता|सीबीआईनेसारदा चिटफंड घोटाले में पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में हुई अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले मित्रा सुबह करीब 10.55 बजे सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां सीबीआई ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव सिंह ने उनसे करीब साढ़े पांच घंटे पूछताछ की। इसके बाद उन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया। शेष| पेज 14

मदनमित्रा बंगाल के खेल मंत्री भी हैं। वे अब तक खराब सेहत का हवाला देकर सीबीआई की पूछताछ से बच रहे थे। सारदा मामले में उन पर धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और गबन के आरोप हैं। शेष| पेज 6







करोड़ोंरुपए के सारदा चिटफंड घोटाले में अब तक तृणमूल कांग्रेस के चार बड़े नेता सलाखों के पीछे जा चुके हैं। मित्रा से पहले पार्टी के राज्यसभा सदस्य शृंजाय बोस, कुणाल घोष और पार्टी उपाध्यक्ष रजत मजूमदार की गिरफ्तारी हुई है। राज्य के कपड़ा मंत्री श्यामपद मुखर्जी और पार्टी सांसद एस. अधिकारी से भी पूछताछ की जा चुकी है। घोटाले का मुख्य आरोपी और सारदा समूह का मुखिया सुदीप्त सेन पहले ही पकड़ा जा चुका है।

सीबीआई ऑफिस जाते मदन मित्रा।