- Hindi News
- कॉम्प्रेहेंसिव परीक्षा पास नहीं की तो अटक जाएगी पीएचडी
कॉम्प्रेहेंसिव परीक्षा पास नहीं की तो अटक जाएगी पीएचडी
राजस्थानटेक्नीकल यूनिवर्सिटी से पीएचडी पूरी करने के लिए अब कॉम्प्रेहेंसिव परीक्षा पास करनी होगी। यह परीक्षा पहले सेमेस्टर के बाद या चौथे सेमेस्टर से पहले देनी होगी। पास करने के दो मौके मिलेंगे। परीक्षा पास नहीं करने पर स्टूडेंट रिसर्च का काम आगे जारी नहीं रख पाएगा। आरटीयू ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एग्जाम में एपियर होने के लिए कोर्स वर्क पूरा करना भी अनिवार्य होगा। रिसर्च के संबंध में स्टूडेंट्स की नॉलेज को परखने के लिए यह एग्जाम होगा।
आठरिसर्च स्कॉलर ही रख पाएंगे: नोटिफिकेशनके अनुसार अब प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर अधिकतम आठ रिसर्च स्कॉलर का ही सुपरविजन कर पाएंगे। संख्या इससे कम हो सकती है, लेकिन आठ से ज्यादा रिसर्च स्कॉलर सुपरवाइजर को नहीं दिए जाएंगे।