सीएम की टीम में कोटा के भी तीन अधिकारी
कोटा| सरकारआपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री के साथ रहने वाली अधिकारियों की टीम में तीन अधिकारी कोटा के भी शामिल किए गए हैं। इनमें बिजली विभाग के जोनल चीफ इंजीनियर क्षेमराज मीणा, जलदाय विभाग के एडीशनल चीफ इंजीनियर महेश करेल तथा वाटर रिसोर्सेज के चीफ इंजीनियर अजय गर्ग शामिल हैं। इनके अलावा टीम में 8 आईएएस अधिकारी शामिल हैं।