पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल से हो रही कॉलोनी में गंदगी, लोगों ने किया प्रदर्शन

अस्पताल से हो रही कॉलोनी में गंदगी, लोगों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| तलवंडीवेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने रविवार को सुधा अस्पताल पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि अस्पताल द्वारा कॉलोनी में गंदगी फैलाई जा रही है।

सोसाइटी के सदस्य सचिव विवेक मित्तल के नेतृत्व में हाथों में तख्तियां लेकर अस्पताल के सामने पहुंच गए और नारेबाजी की। उसके बाद संचालक डॉ. आरके अग्रवाल के साथ अस्पताल के पीछे की तरफ सड़क पर गए। वहां गंदगी के हालात दिखाए गए। उनका कहना था कि पीछे आवासीय कॉलोनी में एक ही रास्ता है, जहां पर गंदगी रहती है। एंबुलेंस भी खड़ी कर दी जाती है, जिससे रास्ता तक जाम हो जाता है। अस्पताल के कचरे की बदबू से लोगों का जीना दूभर हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सात दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में कमल जैन, सुरेश खंडेलवाल, नरेंद्र लोढ़ा मौजूद थे। वहीं संचालक अग्रवाल का कहना है कि वहां लोग कारों से आकर कचरा डालते हैं। अस्पताल का कचरा नहीं है। उसके बाद भी आए दिन वहां से पूरी सफाई करवाई जाती है।