तैराकी में कोटा के यशराज को गोल्ड
कोटा| राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय गुमानपुरा की मेजबानी में नयापुरा तरणताल पर चल रही राज्य स्तरीय स्कूली तैराकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन जयपुर के तैराकों के दबदबे के बीच 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कोटा के यशराज ने स्वर्ण हासिल किया। रविवार को आयोजित अंडर-17 छात्र वर्ग के मुख्य मुकाबलों में 100 मीटर फ्री स्टाइल में जयपुर के दिव्यांश, 200 मीटर बैक स्ट्रो में सीकर के अंकित सिंह ने स्वर्ण जीता। अंडर-17 छात्रा वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल में उदयपुर की योगिता व्यास और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में बीकानेर की नेऋति ने गोल्ड हासिल किया। अंडर-19 छात्र वर्ग के 100 मीटर फ्री स्टाइल में जयपुर मे मेहुल और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में जयपुर के ध्रुव को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। अंडर-19 छात्रा वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल में उदयपुर की नीलम वैष्णव और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में जयपुर की इंद्रप्रीत संगू ने गोल्ड हासिल किया।