- Hindi News
- अंतर महाविद्यालय महिला खेलकूद र्स्पधा शुरू
अंतर महाविद्यालय महिला खेलकूद र्स्पधा शुरू
कोटा। जगपुरास्थित सर्वोदय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कोटा विवि. में केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष अाशु रानी निदेशक शारीरिक शिक्षा गोपाल सिंह ने किया। उदघाटन मैच में सर्वोदय महाविद्यालय की टीम विजयी रही। दूसरे खो-खो मैच में जेडीबी टीम ने बाजी मारी। सर्वोदय एजुकेशन के चेयरमैन ए. मिर्जा, धीरेंद्र सक्सेना ने कहा कि छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेल काे खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।
अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडि़यों से परिचय लेते अतिथि।