पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक वार्ड में मिलेगी बुजुर्गों को जांच से भर्ती की सुविधा

एक वार्ड में मिलेगी बुजुर्गों को जांच से भर्ती की सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में इलाज के लिए आने वाले बुजुर्गों (60 से अधिक उम्र वालों) को अब यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा। आउटडोर से लेकर जांच और भर्ती की सुविधा तक एक ही भवन में मिल सकेगी। इसके लिए आउटडोर के पास ही 1.25 करोड़ रुपए की लागत से नई जीरियाट्रिक्स विंग के भवन का काम लगभग पूरा हो चुका है।

पिछली राज्य सरकार ने बुजुर्गों को चिकित्सा सेवा मुहैया करवाने के लिए जीरियाट्रिक्स क्लिनिक की घोषणा दो साल पहले बजट में की थी। उसके बाद एनएमसीएच में वर्तमान आउटडोर में ही क्लिनिक शुरू कर दी गई थी। सरकार से अलग विंग के लिए बजट पास किया तो आउटडोर के पास ही खाली पड़ी जमीन पर भवन का काम शुरू किया गया। हालांकि भवन पिछले वर्ष ही बनकर तैयार होना था, लेकिन प्रोजेक्ट 6 माह लेट हो गया। अब भवन लगभग तैयार है। फर्नीचर उपकरण के लिए 87 लाख रुपए और स्वीकृत हुए हैं। नए वर्ष से इसकी सौगात मिल सकती है।

जीरिया ट्रिक्स विंग चालू होते ही बुजुर्गों को इलाज के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। कोशिश रहेगी कि लैब के लिए नमूने भी टेक्नीशियन को यहीं बुलवाकर दिलवा दिए जाएं। -डॉ.मीनाक्षी शारदा, प्रभारीजीरियाट्रिक्स क्लीनिक

> आउटडोर में रेजिडेंट डॉक्टर से लेकर प्रोफेसर डॉक्टर तक उपलब्ध होंगे।
> अलग से काउंसलर, नर्सिंग स्टाफ, सहायक कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे।
> 30 बेड का इनडोर, जिसमें 6 बेड का आइसीयू।
> 8 क्यूबिकल रूम, मेल-फिमेल वार्ड अलग।
> एक्स-रे ईसीजी की व्यवस्था।
> दवाइयों के लिए भीतर ही काउंटर।