पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समय पर चलाने के लिए एक बार रद्द करनी होगी पटना कोटा ट्रेन: रेलवे

समय पर चलाने के लिए एक बार रद्द करनी होगी पटना-कोटा ट्रेन: रेलवे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. कोहरे ट्रैक की मरम्मत कार्य के कारण घंटों देरी से चल रही पटना-कोटा को समय पर लाने के लिए एक बार रद्द करना जरूरी है। यह सुझाव कोटा मंडल के रेल अधिकारियों ने हाजीपुर के अधिकारियों को दिया है।

पटना से कोटा चलने वाली ट्रेन का कोटा पहुंचने का समय सुबह 12.50 बजे है। लेकिन बुधवार को ट्रेन 6.30 घंटे देरी से चली। जो ट्रेन पटना से कोटा आती है, वही रैक वापस कोटा से पटना रवाना होता है। कोटा रेल प्रशासन ने बुधवार को हाजीपुर रेलवे के अधिकारियों से भी चर्चा की। जिसमें सीनियर डीओएम मनदीप भाटिया ने कहा कि यदि संभव हो तो इस ट्रेन को एक बार रद्द किया जाए।