पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की तबीयत बिगड़ी, एक दिन पहले करवाया था नसबंदी ऑपरेशन

महिला की तबीयत बिगड़ी, एक दिन पहले करवाया था नसबंदी ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| बूंदीजिले के सुवांसा कस्बे में लगे में नसबंदी शिविर में ऑपरेशन करवाने के दूसरे एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। नाजुक हालत में बुधवार की रात उसे पहले कोटा के जेके लोन अस्पताल और फिर वहां से एमबीएस अस्पताल में रैफर किया गया। देर रात तक डॉक्टर उसके उपचार में जुटे हुए थे।

तालेड़ा के निकट बाजड़ गांव की रहने वाली 30 वर्षीय अनीता प|ी फूलचंद ने मंगलवार को पास ही स्थित सुवांसा कस्बे में लगे नसबंदी शिविर में ऑपरेशन करवाया था। महिला की हालत बुधवार की सुबह बिगड़ने लगी। कमजोरी और यूरीन नहीं आने की शिकायत लेकर वो तालेड़ा डिस्पेंसरी गई। वहां से उसे कोटा जेके लोन अस्पताल रैफर कर दिया गया। परिजन जेके लोन लेकर पहुंचे तो उस समय वहां गायनॉकोलोजिस्ट डाॅ . विनीता बंसल ऑपरेशन थिएटर में थी। रेजिडेंट डॉक्टर ने जांच के बाद तत्काल एमबीएस अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां रात को सर्जन डॉ. संजय खारोलीवाल को कॉल पर बुलाया गया। डॉ. खारोलीवाल ने चैक किया तो उसकी पल्स बीपी दोनों ही काफी डाउन थे। रात को ब्लड की व्यवस्था की गई और सोनोग्राफी करवाई गई। आंत कटने की संभावना को देखते हुए रात को ही उसके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी।

^सीएससीतालेड़ा के प्रभारी का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि एक महिला नसबंदी के ऑपरेशन के बाद यूरीन नहीं आने की समस्या लेकर आई थी। उसकी हालत बिगड़ती देख उसे कोटा रैफर किया गया है। उसकी तबियत कैसे बिगड़ी इसकी गुरुवार को जांच की जाएगी। -कैलाश मीणा, सीएमएचओ,बूंदी

^महिलाकी हालत नसबंदी ऑपरेशन के बाद ही बिगड़ी है। उसके पहले तो उसकी हालत ठीक होगी तभी तो ऑपरेशन किया गया। हालत बिगड़ने के कारण तो ऑपरेशन के बाद ही पता चलेंगे। -डॉ. संजय खारोलीवाल, सर्जन,एमबीएस अस्पताल