- Hindi News
- सत्यवीर, फरहीन और निसार की न्यायिक हिरासत 22 तक बढ़ाई
सत्यवीर, फरहीन और निसार की न्यायिक हिरासत 22 तक बढ़ाई
कोटा| पुलिसने 2 लाख की घूस के आरोप में पकड़े गए निलंबित एसपी सत्यवीर सिंह और दलाल दंपती फरहीन निसार अहमद को बुधवार को जेल से कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई। बचाव पक्ष के वकील ने आरोप पत्र पर बहस के लिए कोर्ट से मोहलत चाही। जिस पर कोर्ट ने बहस के लिए 22 दिसंबर की पेशी तय की है।
जयपुर एसीबी ने 27 मई को 2 लाख की घूस के आरोप में सत्यवीर सिंह को फरहीन और निसार अहमद के साथ गिरफ्तार किया था। एसीबी ने मामले में तीनों को जांच में दोषी मानते हुए कोर्ट में चालान पेश किया था। मामले में आरोपी सत्यवीर को जयपुर और दंपती को कोटा जेल से कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आरोप पत्र पर बहस के लिए 22 दिसंबर की पेशी दी है।