पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच मंजिला इमारत से कूदकर कोचिंग छात्रा ने दी जान

पांच मंजिला इमारत से कूदकर कोचिंग छात्रा ने दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. अनंतपुरा स्थित ओम एनक्लेव की पांच मंजिला इमारत से बुधवार सुबह एक कोचिंग छात्रा ने कूदकर जान दे दी। छात्रा की जमीन पर गिरते ही मौत हो गई। सुबह जल्दी हुई इस घटना के बाद एनक्लेव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया सुसाइड करने का कारण कोचिंग में बैटर परफार्मेंस नहीं कर पाना मान रही है।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने सुसाइड के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए माता-पिता से क्षमा मांगी है। सीआई अमर सिंह राठौर ने बताया कि कानपुर निवासी छात्रा रिया (17) पुत्री उमेश श्रीवास्तव ओम एनक्लेव में अपने भाई नीलकंठ श्रीवास्तव के साथ रहकर एक कोचिंग संस्थान में आईआईटी की तैयारी कर रही थी। जो रोजाना सुबह जल्दी तैयार होकर कोचिंग जाती थी।
बुधवार सुबह वह उठकर तैयार तो हुई, लेकिन कोचिंग जाने की बजाय ऊपर छत पर चली गई। जहां उसने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें गलती होने पर उसे काट दिया। वापस दूसरा सुसाइड नोट लिखा और पाइप का सहारा लेकर पांच मंजिला छत की डोली पर चढ़कर नीचे कूद गई।