पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारी मंडी गया, पीछे से ताले टूटे

व्यापारी मंडी गया, पीछे से ताले टूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कैथूनीपोलस्थित रामतलाई निवासी एक व्यापारी तीन दिन पहले व्यापार के काम से मंडी गया, पीछे से चोर उसके कमरे के ताले तोड़ पैसे चुरा ले गए।

व्यापारी ने कैथूनीपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि फिरोज पुत्र मुरतीज अहमद बड़ी मंडी में व्यापार करता है। वो 7 दिसंबर को व्यापार के काम से सुबह मंडी गया, पीछे से मकान मालिक जाकिर की प|ी का फोन से सूचना मिली कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ है। अलमारी में रखे करीब एक लाख 15 हजार 400 रुपए गायब मिले। वहीं, अलमारी में रखे प|ी के जेवर वहां सुरक्षित मिले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।