रिश्वत मामले में एएसआई गिरफ्तार
एसीबी ने बुधवार को रिश्वत लेने के आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर कोटा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसीबी सीआई सलाउद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि दुर्जनपुरा निवासी विनोद प्रजापति के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज था। इस मामले में कोतवाली एएसआई बृजराज सिंह ने 25 नवंबर 2013 को विनोद को बुलाकर थाने में बैठा लिया। उसके चाचा का लड़का बाबूलाल कोतवाली में तलाश करने पहुंचा। वहां एएसआई बृजराज सिंह ने उससे पांच हजार रुपए मांगे।