पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आेपन यूनिवर्सिटी में हुआ इंडक्शन प्रोग्राम

आेपन यूनिवर्सिटी में हुआ इंडक्शन प्रोग्राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| ओपनयूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी के छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम हुआ। क्षेत्रीय केन्द्र के निदेशक प्रो. एचबी नंदवाना, निदेशक अकादमिक प्रो. एलआर गुर्जर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। छात्रों को नए अकादमिक सत्र की शुरुआत के बारे में जानकारियां दी गईं। जनवरी से शुरू होने वाले नए सत्र में प्रवेश को लेकर छात्रों ने कई सवाल अधिकारियों के सामने रखे। कोर्सेज से लेकर प्रमोटी फाॅर्म भरने के अलावा परीक्षा के असाइनमेंट तैयार करने, प्रोजेक्ट करने और प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल होने के कैलेंडर की जानकारियां दी गईं।

छात्रों को असाइनमेंट हल करने, एसएलएम, प्रोजेक्ट और प्रश्नबैंक को वेबसाइट से देखने के बारे में भी बताया गया।