- Hindi News
- सम्बद्धता कोटा ने दी, परीक्षा बीकानेर यूनिवर्सिटी कराएगी
सम्बद्धता कोटा ने दी, परीक्षा बीकानेर यूनिवर्सिटी कराएगी
कोटा| एग्रीकल्चरयूनिवर्सिटी ने सवाईमाधोपुर के एग्रीकल्चर कॉलेज को सम्बद्धता जारी कर दी, लेकिन स्टाफ एवं संसाधन की कमी के चलते परीक्षा कराने से हाथ खींच लिए। इस कॉलेज की परीक्षा बीकानेर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कराएगी। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का परीक्षा विभाग संघटक कॉलेज झालावाड़ के स्टूडेंट की परीक्षा दिसंबर से आयोजित कर रही है, लेकिन स्टाफ संसाधन की कमी के चलते सवाईमाधोपुर कॉलेज की परीक्षा नहीं करा रहा है। जबकि इस कॉलेज को सम्बद्धता एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने जारी की है। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक आईबी मोरया ने बताया कि सवाईमाधोपुर कॉलेज की सम्बद्धता देरी से जारी हुई है। इस बार इस कॉलेज की परीक्षा बीकानेर यूनिवर्सिटी करवा रही है।