पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए ब्लॉक स्तर पर होंगी लैब

पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए ब्लॉक स्तर पर होंगी लैब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
90 मीटर से ज्यादा नहीं खुदवाएं हैंडपंप

पानीकी गुणवत्ता जांचने के लिए अब ब्लॉक स्तर पर प्रयोगशाला स्थापित होगी। जिले में खैराबाद, इटावा लाडपुरा में लैब खोला जाना प्रस्तावित है। जनसहभागिता से ही पानी का दोहन रोका जा सकता है। इसके लिए अवैध नलकूपों पर प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी है। यह बात जिला परिषद सभागार में हुई कार्यशाला में डीडब्ल्यूएसएम के एचआरडी कंसलटेंट कमल किशोर शर्मा ने कही। राज्य एवं स्वच्छता मिशन (डब्ल्यूएसएसओ) और सीसीडीयू की ओर से आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता जिला प्रमुख मधुकंवर हाड़ा ने की।

शर्मा ने कहा कि जल स्त्रोत के आसपास सफाई रखकर 25 से 30 प्रतिशत बीमारियों से बचा जा सकता है। अधिकतर बीमारियां अशुद्ध पेयजल के कारण होती है। उनका कहना था कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलेगा, चित्रकला प्रतियोगिता होगी। नुक्कड़ नाटक, कठपुतली कार्यक्रम होंगे।

जिला परिषद के सभागार में बुधवार को पानी पर हुई कार्यशाला में बोलते जनप्रतिनिधि।