- Hindi News
- श्रीराम फर्टिलाइजर्स को सुरक्षा एवं उत्पादन पुरस्कार
श्रीराम फर्टिलाइजर्स को सुरक्षा एवं उत्पादन पुरस्कार
कोटा| डीसीएमश्रीराम लिमिटेड के फर्टिलाइजर संयंत्र को वर्ष 2013-14 के लिए स़ुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार हािसल हुआ है। इसके साथ ही इस संयंत्र को नाइट्रोजन उर्वरक के क्षेत्र में उत्पादन कार्य निष्पादन के लिए भी द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार नई दिल्ली के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिक सेमिनार के शुभारंभ के मौके पर केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने प्रदान किए। कंपनी की ओर से यह पुरस्कार वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएम टंडन ने ग्रहण किए। इस अवसर पर कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक केके कौल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजनेस हेड सीमेंट बीनू मेहता आदि माैजूद थे। राष्ट्रीय स्तर के यह पुरस्कार फर्टिलाइजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किए जाते हैं। ज्ञातव्य है कि डीसीएम श्रीराम लिमिटेड कोटा के फर्टिलाइजर्स संयंत्र को पूर्व में भी वर्ष 2009-10-11-12 एवं 13 के लिए भी सुरक्षा का प्रथम पुरस्कार मिल चुका है।