पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएफसीएल ने इंटर इंडस्ट्रीज क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच जीता

सीएफसीएल ने इंटर इंडस्ट्रीज क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | इंटरइंडस्ट्रीज क्रिकेट टूर्नामेंट चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड के मेजबानी में गड़े पान में बुधवार शुरू हुआ। उदघाटन मैच सीएफसीएल ने ही जीता। सीएफसीएल ने एनटीपीसी को 80 रन से हरा दिया। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रेसिडेंट प्रोजेक्ट्स विनोद मेहरा थे। विशेष अतिथि वाइस प्रेसिडेंट.वर्क्स अभय कुमार भार्गव सीएफसीएल थे। मेहरा ने ट्रॉफी का अनावरण किया। कार्यक्रम में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट जेएस सोढ़ी, सीएफसीएल,उपमहाप्रबंधक.अडानी पावर विनोद माथुर, विशाल माथुर, राजीव विजयवर्गीय, डीके आचार्य सहित रावतभाटा परमाणु सयंत्र,एनटीपीसी, कोटा थर्मल और श्रीराम रेयंस के अधिकारी खिलाडिय़ों उपस्थित रहे। उदघाटन मैच में मेजबान चंबल फर्टिलाइजर ने प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए एनटीपीसी की टीम 87 रनों का स्कोर पर ही सिमट गई। सीएफसीएल ओर से अश्वनी 37, जीतेन्द्र 27 और महेंद्र पटेल ने 24 रन का योगदान दिया। रविन्द्र देला एवं राजाराम ने 3-3 विकेट लिए। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 दिसम्बर को खेला जाएगा। दूसरा मैच में डीसीएम श्रीराम ने मंगलम सीमेंट को 23 रन से हराया। बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम की टीम ने 20 ओवर में 24 रनों का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए मंगलम की टीम 100 रन ही बना पाई।