- Hindi News
- संत के स्वागत में 200 महिलाओं ने बजाए बैंड
संत के स्वागत में 200 महिलाओं ने बजाए बैंड
कोटा। शहर में पहली बार रविवार को जैन समाज की महिलाओं ने बैंड बजाकर मुनि सुधासागर महाराज की अगवानी की। मौका था दो दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का। सभी 6 बैंड ग्रुप जबलपुर, गुना, जयपुर, बांसवाड़ा, बारां और छबड़ा से सिर्फ अगवानी करने आए थे। वादन में 150 बैंड और 50 ड्रम और झांझर का इस्तेमाल हुआ। ये महिलाएं टैक्स पेयर, डॉक्टर और इंजीनियर थीं। इसमें मार्बल उद्योगपति आरके अग्रवाल की प|ी सुशीला पाटनी और अमेरिका से आई सम्मेलन की मुख्य वक्ता डॉ. नीलिमा जैन भी शामिल रहीं। (संबंिधतखबर पेज-5)