पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोने के दाम 14 माह के निचले स्तर पर

सोने के दाम 14 माह के निचले स्तर पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमरीकीइकॉनॉमी पटरी पर आने से और डॉलर मजबूत होने से सोने की कीमत में गिरावट आई है। इसके अलावा दुनिया भर के इक्विटी बाजार में शानदार तेजी और क्रूड ऑयल के दाम नीचे गिरने से भी सोने की चमक फीकी पड़ी है। अगले साल से अमरीका में ब्याज दर लगभग बढ़ना तय है। इसलिए अगले छह-आठ महीने में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के आसार कम हैं।

समीक्षात्मक सप्ताह में स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 500 रुपए सस्ता होकर 14 माह के निचले स्तर पर गया है। सप्ताहांत में सोना केडबरी 26850 रुपए प्रति दस ग्राम बिका।

इससे पहले सोना 19 जुलाई 2013 को 26975 रुपए प्रति दस ग्राम रहा था। उस समय चांदी भी 6 जुलाई को 40850 रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास बिकी थी। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सोना-चांदी में पिछले तीन वर्षों में बड़ी गिरावट नहीं रही। चांदी 14 सप्ताह में शनिवार को सबसे कम 39700 रुपए प्रति किलो बिकी है।

सप्ताह के शुरू में सोमवार को सोना केडबरी 27350 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला था। बुधवार को निवेशकों की बिकवाली के दबाव में 150 रुपए टूट कर 27200 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। गुरुवार को 250 रुपए कम होकर 26950 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। शुक्रवार को 50 रुपए की मामूली गिरावट पर भाव 26900 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। शनिवार को भी भाव इतना ही और टूट कर 26850 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।