चौथी बार बढ़ाई तिमाही रिटर्न की तारीख
वाणिज्यकर विभाग को 2014-15 की पहली तिमाही की रिटर्न पेश करने की अंतिम तिथि में चौथी बार इजाफा करना पड़ा है। वाणिज्य कर आयुक्त संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार शाम इसकी अधिसूचना जारी कर सितंबर में पेश की जाने वाली पहली तिमाही की रिटर्न की समय सीमा बढ़ाकर अक्टूबर कर दिया है। इसके मुताबिक 50 हजार रुपए से ज्यादा की रिटर्न पेश करने वाले व्यापारियों को की समय सीमा को 20 सितंबर से बढ़ाकर पांच अक्टूबर कर दिया गया है वहीं 50 हजार से कम की रिटर्न पेश करने वाले कारोबारियों की समय सीमा को 25 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्टूबर किया गया है। तारीख बढ़ाने से सिर्फ राजस्व मिलने में देरी हो रही है बल्कि विभाग के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। वित्त वर्ष 2014-15 की पहली तिमाही की रिटर्न पेश करने के लिए विभाग ने सबसे पहले 14, 29 अगस्त की तारीख तय की थी।