पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुमेरगंजमंडी| महापुरागांव के समीप रविवार अलसुबह एक युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर इंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास किए। शिनाख्त नहीं होने पर शव को लाखेरी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन के चालक द्वारा सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर मेमो दिया कि कोटा की ओर जाते समय सुबह करीब साढ़े पांच करीब 18 वर्षीय एक युवती ने सवाईमाधोपुर की ओर से रही ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने बैंगनी रंग का सलवार सूट, काले रंग की चुनरी पहन रखी है। उसका रंग गेहुंआ है। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त नहीं होने पर शव को लाखेरी ले गई।