पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6 कारोबारियों के 14 ठिकानों पर आयकर सर्वे की कार्रवाई

6 कारोबारियों के 14 ठिकानों पर आयकर सर्वे की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| आयकरविभाग ने बुधवार को शहर में 6 कारोबारियों के 14 स्थानों पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई गुरुवार तक जारी रहने की संभावना है। आयकर आयुक्त प्रेमप्रकाश ने बताया कि ज्वैलर्स, फार्मास्युटिकल, क्रॉकरी, बर्तन, ट्रांसपोर्टेशन, माइनिंग एवं हॉस्टल आदि से जुड़े कारोबारियों के यहां सर्वे की कार्रवाई की जा रही है। इनके 14 ठिकानों पर सुबह 11 बजे कार्रवाई शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि इनके संस्थान गुमानपुरा, रामपुरा, तलवंडी, चौथमाता बाजार, इंडस्ट्रियल एरिया, विज्ञान नगर एवं माइनिंग वाले ग्रुप के कोटा, बूंदी एवं रामगंजमंडी में सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में आयकर विभाग के कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, सवाईमाधोपुर कार्यालयों का 45 कर्मचारियों एवं अधिकारियों का स्टाफ लगा हुआ है। शेष| पेज 12