पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सावों की मांग घटने से देसी घी में गिरावट

सावों की मांग घटने से देसी घी में गिरावट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहअनाज मंडी में बुधवार को देसावरी मांग कमजोर पड़ने से गेहूं पीडी समेत अन्य किस्मों में भी गिरावट रही। स्टाकिस्टों की बिकवाली से धनिया 100 से 150 रुपए मंदा होकर 9000 से 9400 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। तेल-चीनी बाजार में देसी घी 50 से 100 रुपए टिन गिर गया। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि डेयरियों के भाव घटाने एवं सावों की मांग कमजोर होने से देसी घी के भाव कम हुए हैं। भाव इस प्रकार रहे (भाव प्रति क्विंटल)

गेहूं मिल क्वालिटी 1480 से 1490, लोकवन 1500 से 1530, गेहूं पीडी 1550 से 1600, गेहूं टुकड़ी 1500 से 1540, मक्का 1048 से 1486, जौ 1500 ग्वार 4000 से 4301 रुपए। किराना : धनिया बादामी 9000 से 9400, ईगल 9400 से 9800, रंगदार 9800 से 10500, मैथी 4300 से 5250 ग्वार 3401 से 4581 रुपए प्रति क्विंटल।

धान पूसा-1 1700 से 1950 पूसा-2 1200 से 1611, पूसा-4 2200 से 2525, धान-1509 1800 से 2100 रुपए। दलहन: चना 2400 से 2600, उड़द 5000 से 5250 रुपए, मूंग 6250 से 7185 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 3200 से 3300 सरसों 3600 से 3700, अलसी 3701, तिल्ली 8500 से 9400 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। खाद्य तेल: (प्रति टिन 15 किलो) चंबल 1110 दीपज्योति 1040 शिव ब्रांड 1035, सदाबहार 1030 किरण गोल्ड जार में 950 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल (15 किलो) शुभम 1290 स्वस्तिक 1290 अलसी 1125 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1480 शुभ लाभ 1330 स्वस्तिक 1360 हनुमान 1300, वीर हनुमान 1260 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी: स्कूटर 830 अशोका 830, अन्य ब्रांड 800 रुपए प्रति टिन (15 लीटर)। शक्कर: 2900 से 2940, गुड 2800 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल।

देसी घी : (प्रति टिन) मिल्क फूड 4890 डेयरी बेस्ट 4470, डेयरी प्योर 4550, पारस प्रीमियम 4350, हरदयाल 4500 माधव 4400 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।