- Hindi News
- सोना डेढ़ माह के उच्च स्तर पर, 500 रुपए उछला
सोना डेढ़ माह के उच्च स्तर पर, 500 रुपए उछला
कोटा| वैश्विकबाजारों में तेजी के रुख के बीच स्टॉकिस्टों की मांग निकलने से स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में फिर से तेजी गई। सोना शुद्ध 500 रुपए बढ़कर डेढ़ माह के उच्च सतर 27,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। सर्राफा सूत्रों के अनुसार चांदी 1100 रुपए उछल कर 38000 रुपए प्रति किलो बिकी। सोना 500 रुपए महंगा होकर 27400 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। केडबरी सोने में भी इतनी ही तेजी रही। बाजार विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपना स्टॉक बढ़ाए जाने से चांदी वायदा में तेजी आई। भाव इस प्रकार रहे- चांदी टंच 38000, चांदी (999) 37950, सोना शुद्ध 31960 रुपए प्रति तोला, 27400 रुपए प्रति दस ग्राम, केडबरी सोना 31780 रुपए प्रति तोला, 27400 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव रहे।
भाव :- चांदी (999) 38,500, चांदी रिफाइन 38,000 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,300 रुपए, सोना जेवराती 25,900 रुपए, वापसी 25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम।