पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वायदा बढ़ने से खाद्य तेल महंगे

वायदा बढ़ने से खाद्य तेल महंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेल-चीनीबाजार में सोमवार को वायदा तेज होने से मूंगफली तेल 20 से 305 रुपए टिन, सोयाबीन रिफाइंड 15 से 20 रुपए और सरसों तेल 10 रुपए टिन महंगा हो गया। शक्कर भी ग्राहकी निकलने से 10 रुपए क्विंटल सुधर कर 3180 से 3220 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। भामाशाह अनाज मंडी में लिवाली निकलने से गेहूं की प्रमुख किस्मों में 20 से 25 रुपए का सुधार रहा। सोयाबीन में 30 रुपए क्विंटल की नरमी रही। भाव इस प्रकार रहे-

अनाज (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं मिल क्वालिटी 1500 से 1530, लोकवन 1500 से 1530, गेहूं पीडी 1750 से 1850, गेहूं टुकड़ी 1530 से 1575, जौ 1153 से 1270 मक्का 1100 से 1375 ज्वार 1500, ग्वार 3871 से 5201 रुपए। किराना : धनिया बादामी 8500 से 9200, ईगल 9200 से 9600, रंगदार 9600 से 10000, मैथी 4400 से 4451 ग्वार 3801 से 4350 रुपए प्रति क्विंटल।

दलहन: चना 2400 से 2550, उड़द 4500 से 5200 रुपए, मूंग 5500 से 6000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। तिलहन: सोयाबीन 3000 से 3350 सरसों 3075 से 3150, तिल्ली 10000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। खाद्य तेल: (15 किलो) चंबल 1115 दीपज्योति 1070 शिव ब्रांड 1060, सदाबहार 1060 किरण गोल्ड जार में 990 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल (15 किलो) शुभम 1220 स्वस्तिक 1225 अलसी 1125 रुपए प्रति टिन। मूंगफली तेल ट्रक ब्रांड 1535 शुभ लाभ 1340 स्वस्तिक 1360 हनुमान 1300, वीर हनुमान 1260 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी: स्कूटर 875 अशोका 880, अन्य ब्रांड 850 रुपए प्रति टिन (15 लीटर)। शक्कर: 3180 से 3220 रुपए प्रति क्विंटल रही। देसी घी : (प्रति टिन) मिल्क फूड 5290 डेयरी बेस्ट 4920, डेयरी प्योर 4970, पारस प्रीमियम 4900, हरदयाल 5000 रुपए प्रति टिन के भाव रहे।