कोटा. प्रदेश में यूरिया की किल्लत दूर करने के लिए मौजूदा स्वीकृत कोटे के अलावा 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया अतिरिक्त दिया जाएगा। कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के अनुसार सीएम वसुंधरा राजे की पहल पर सीएफसीएल से ये यूरिया आएगा। कृषि मंत्री सैनी के अनुसार बुधवार को यूरिया के मसले को लेकर एग्रीकल्चर विभाग के अधिकारी दिल्ली गए हुए थे।
बुधवार को दिल्ली में उर्वरक मंत्री अनंग कुमार के साथ उनकी बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि सीएफसीएल द्वारा प्रतिदिन 6 हजार मीट्रिक टन जो उत्पादन किया जाता है वो अगले 10 दिनों तक राजस्थान के लिए देगा।
इस प्रकार 10 दिनों में 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया अतिरिक्त मिलेगा। वर्तमान में प्रदेश को 2.65 लाख मीट्रिक टन यूरिया मिल रहा है। अतिरिक्त मिलने वाले यूरिया की सप्लाई प्रदेश में उन स्थानों पर की जाएगी जहां सबसे ज्यादा किल्लत है।