पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे का अपहरण, दाे लाख फिरौती मांगी

बच्चे का अपहरण, दाे लाख फिरौती मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खातौली| कोटाजिले में बच्चे के अपहरण का एक और मामला सामने आया है। खातौली से मंगलवार को 15 साल के बच्चे ओमप्रकाश का अपहरण कर लिया गया। देर शाम परिजनों के पास बच्चे को छोड़ने की एवज में दो लाख रु. की फिरौती का मैसेज आया। कुछ दिन पहले कोटा में 7 साल के रुद्राक्ष को अगवा कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। ओमप्रकाश के पिता बाबूलाल बैरवा ने बताया कि उनका बेटा सुबह 8 बजे कोचिंग गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

















दोपहर तक वह घर नहीं पहुंचा तो तलाश शुरू की गई। कोचिंग और स्कूल के अलावा कई जगह ढूंढ़ने के बाद भी उसका पता नहीं चला। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। इस बीच, शाम साढ़े पांच बजे बाबूलाल के छोटे भाई खेमराज के पास मैसेज आया कि बच्चे को जिंदा चाहते हो तो 2 लाख रुपए रात आठ बजे मंडी गेट पर रख जाओ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। दूसरा मैसेज रात साढ़े 11 बजे बड़े लड़के महेंद्र के पास आया, जिसमें लिखा था कि ओम को छुड़वाना चाहते हो तो कल नौ बजे हॉस्पिटल के पीछे जाना। इसके बाद तीन मैसेज और आए। सभी मैसेज ओम के मोबाइल से ही भेजे गए हैं। पुलिस ने बच्चे की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं।