किसानों को उन्नत चारा बीज मिलेगा
कोटा|कोटा डेयरीमें सीड प्रोसेसिंग प्लांट बनकर तैयार होने के बाद किसानों को उन्नत चारा बीज उपलब्ध हो सकेगा। उक्त विचार कोटा उत्तर के विधायक प्रहलाद गुंजल ने शुक्रवार को सीड्स प्रोसेसिंग प्लांट के शिलान्यास समारोह में मुख्यअतिथि के पद से व्यक्ति किए।
उन्होंने कहा कि डेयरी द्वारा किसानों के हित में अनेक कार्य किए जा रहे है। इन्हीं कार्यों में एक महत्वपूर्ण कार्य पशुओं के लिए सीड्स प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाने का किया है। इससे किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अब आवश्यकता इस बात की है कि किसानों को इस चारा विकास कार्यक्रम की अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। अध्यक्षता डेयरी के अध्यक्ष श्रीलाल गुंजल ने की। डेयरी के प्रबंध संचालक श्याम बाबू वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के चारा विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत चारा बीज उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग के लिए प्लांट लगाया जा रहा है। एक करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रोजेक्ट में चारा स्टोर के लिए 4 बंकर समितियों की भूमि पर बनेंगे। बंकरों पर 50 लाख खर्च होंगे। इन बंकरों में पशु पालक फसल के समय अपना चारा इकट्ठा कर स्टोर कर सकेंगे।