पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को संस्कृत बोलना सिखाएंगे

बच्चों को संस्कृत बोलना सिखाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कृतशिक्षा निदेशालय की ओर से कोटा में पहली बार शैक्षिक प्रकोष्ठ का गठन होगा। संस्कृत शिक्षा के टीचर्स को इसमें 10 दिन की विशेष ट्रेनिंग मिलेगी। जिसमें बच्चों को संस्कृत में बातचीत कराने को लेकर विशेष फोकस होगा। प्रकोष्ठ प्रभारी दो सहयोगियों के साथ टीचर्स को ट्रेनिंग देंगे। हर साल उन्हें संस्कृत भारती से प्रशिक्षण प्राप्त संदर्भ व्यक्ति ट्रेनिंग देंगे। प्रकोष्ठ में संस्कृत शिक्षा के एलडीसी, यूडीसी के अलावा मंत्रालयिक कर्मचारी भी ट्रेनिंग ले सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण में सामने आया है कि संस्कृत शिक्षा के स्कूलों में बच्चों से उनका नाम संस्कृत में पूछा गया तो जवाब हिन्दी में मिला। इस व्यवस्था से बच्चे संस्कृत बोल पाएंगे।

^कोटामें पहली बार संस्कृत शिक्षा निदेशालय की ओर से शैक्षिक प्रकोष्ठ का गठन होगा। विभाग के शिक्षकों को सामान्य शिक्षा की तरह ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें मुख्य जोर बच्चों की संस्कृत वार्तालाप पर जोर दिया जाएगा। -सत्यनारायणदाधीच,संभागीयसंस्कृत शिक्षाधिकारी संस्कृत शिक्षा