पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साथ हजारों लोग करेंगे सूर्य को नमस्कार

एक साथ हजारों लोग करेंगे सूर्य को नमस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| मैराथनकी तर्ज पर कोटा में 14 और 15 दिसंबर को देश व्यापी कैंपेन के तहत याेगाथन का आयोजन होगा। आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान ने शैक्षणिक और सरकारी संस्थानों के तहत विशेष कैंपेन चलाया है। इसके तहत लोगों को सूर्यनमस्कार के साथ ध्यान और योग की विभिन्न विधाएं सिखाते हुए उनके फायदों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

कोटा में जोनल कार्डिनेटर अंजू शर्मा के नेतृत्व में क्रियाएं सिखाई जाएगी। मीडिया प्रभारी योगेंद्र हरसोरा ने बताया कि 14 नवंबर को सुबह साढ़े छह बजे से शहर के सभी आर्ट ऑफ लिविंग के फॉलोअप सेंटर्स पर सूर्यनमस्कार, ध्यान और योग करवाया जाएगा। इन सेंटर्स पर आम पब्लिक भी हिस्सा ले सकती है। इसी प्रकार इसी दिन राजस्थान टेक्नीकल यूनिवर्सिटी, आरएसी, सेंट्रल जेल, आर्मी ग्राउंड और पुलिस लाइन में भी शिविर लगाया जाएगा। 15 दिसंबर को शहर के प्रमुख स्कूलों में सूर्यनमस्कार की विधाएं सिखाई जाएगी। स्कूलों में होने वाली प्रार्थना सभा में आयोजन होगा।