संस्कृत में सूक्तियां कूट-कूट कर भरी
कोटा |गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में यूजीसी की ओर से वाइस प्रिंसिपल डॉ. हेमलता लोया की अध्यक्षता में एक दिवसीय व्याख्यानमाला हुई। मुख्य वक्ता डॉ. बजरंगलाल और विमला शर्मा ने संस्कृत साहित्य में सूक्तियों की महत्ता समझाई गई। डॉ. विमला शर्मा ने भागवत गीता में दर्शन विषय के बारे में बताया। वाइस प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स को इन शिक्षाओं को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। उर्दू विभाग की ओर से हुई व्याख्यानमाला में डॉ. कुमुद श्रीवास्तव ने भक्तिकाल, रीतिकाल और आधुनिक काल के बारे में बताया। संचालन डॉ. हुस्न आरा ने किया।