पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइकोर्ट भूले वकील, वर्क सस्पेंड छाया

हाइकोर्ट भूले वकील, वर्क सस्पेंड छाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| अभिभाषकपरिषद की की ओर से अध्यक्ष नरेश शर्मा की अध्यक्षता में सिम्पोजियम हुई। जिसमें चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों ने राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा परिषद द्वारा न्यायिक कामकाज स्थगित किए जाने के संबंध में अंगुली उठाने और रेवेन्यू बोर्ड की डबल बैंच की स्थापना के मुद्दे उठाए। पुलिस और वकीलों में केसों को लेकर वाद-विवाद, परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था और रियायती दरों पर प्लाटों को दिलाने जैसे मामले भी छाए रहे। हाईकोर्ट बैंच स्थापना की मांग पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरजसिंह यादव ने कहा कि कोर्ट परिसर में वकीलों के लिए चैंबर्स की व्यवस्था करवाई जाएगी। लाइब्रेरी में पुस्तकों के रखरखाव भी होगा। शैलेष शर्मा ने पार्किंग के लिए एमबीएस की जमीन लेने और प्लाटों के संबंध में सरकार से वार्ता की बात कही। श्याम स्वरूप शर्मा ने आए दिन होने वाली हड़ताल का विरोध किया। रघुनंदन गौतम ने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने वकीलों की ओर से वर्क सस्पेंड पर अंगुली उठाई।

कोर्ट परिसर में शुक्रवार को हुई सिंपोजियम में बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे।