कोटा. ई-मित्र कियोस्क और पोर्टल पर अब 105 तरह की सेवाएं और योजनाएं जोड़ी गई हैं। ये सरकारी योजनाओं और कॉलेजों की एग्जाम फीस भरने जैसी हैं। ई-मित्र एप
मोबाइल पर अपलोड करने से यह काम और भी आसान हो जाएगा। ई-मित्र संभाग प्रभारी बीएस शेखावत ने बताया कि ज्यादातर लोग ई-मित्र पर पानी-बिजली टेलीफोन के बिल जमा करवाने की ही सुविधा मानते हैं।
ई-मित्र पर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन, विधवा-विकलांग पेंशन सहित समस्त अनुदान, बिजली विभाग सेे नया बिजली कनेक्शन, डिजिटल टीवी का नया कनेक्शन, सभी मोबाइल के पोस्ट पेड बिल जमा कराने प्रीपेड के टाॅपअप रिचार्ज, एलआईसी की सभी पालिसियों की किश्त जमा कराने, फूड लाइसेंस और राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के एग्जाम फाॅर्म भरने के अलावा फीस जमा कराने की सुविधा उपलब्ध है।
सीएम को भी कर सकते हैं शिकायत: ई-मित्रपोर्टल पर राजस्थान जनसंपर्क की सुविधा भी उपलब्ध है। आम नागरिक राज्य सरकार से जुड़े विभाग की किसी भी प्रकार समस्या की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक भेज सकते हैं। शिकायत करने वाला समस्या के समाधान की भी जानकारी प्राप्त कर सकता है।