कोटा. कोटा यूनिवर्सिटी की केमिस्ट्री लैब में अब पूरे प्रदेश के स्टूडेंट्स आकर प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए यूनिवर्सिटी की केमिस्ट्री लैब को डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के फंड फोर इंप्रूवमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी (फिस्ट) के तहत 95 लाख रुपए की ग्रांट की स्वीकृति मिली है। जिससे एक्स-रे डीएफफ्रेंगमेंट (एक्सआरडी) मशीन लगाई जाएगी।
इसमें अधिकांश मैटेरियल की जांच होगी। विभाग की प्रोफेसर आशुरानी, एसोसिएट प्रोफेसर नीलू चौहान और भवानी सिंह ने इस संबंध में साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग को यह प्रस्ताव भेजा था।