- Hindi News
- कोहरे से पटना कोटा अवध समेत कई ट्रेन लेट
कोहरे से पटना-कोटा अवध समेत कई ट्रेन लेट
कोटा| कोहरेके कारण अवध एक्सप्रेस, पटना-कोटा, निजामुद्दीन- कोटा जनशताब्दी सहित कई ट्रेन घंटों देरी से चलीं। यूपी, एमपी, दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में कोहरा होने से ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा चुका है। दिल्ली, अमृतसर की ओर से आने वाली ट्रेन लेट होने लगी हैं। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से बांद्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस 12 घंटे, पटना -कोटा 3 घंटे, कोच्चिवेली 3 घंटे, निजामुद्दीन- कोटा जनशताब्दी चार घंटे देरी से चली।
उधर,यह भी ट्रेनें हुई लेट: उधर,दिल्ली से कोटा होकर मुंबई जाने वाली राजधानी, जनशताब्दी सहित 6 ट्रेनों को मथुरा से भरतपुर के बीच डेढ़ घंटे रोका गया। मुडेसीरामपुर से जाजमपट्टी रेलवे स्टेशनों के अंडरब्रिज के काम के दौरान क्रासिंग गेट के पास मिट्टी धंसने से रेलवे ने यह कदम उठाया। एडीआरएम अतुल वी खरे ने बताया कि मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धंसी थी। इस वजह से कुछ ट्रेनों को रोका गया था।