पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पॉलीथीन कार्यशाला में नहीं आए पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारी

पॉलीथीन कार्यशाला में नहीं आए पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयर की मौजूदगी में प्रबुद्धजनों और व्यापारियों ने दिए सुझाव

सहोदयस्कूल कॉम्प्लेक्स की उपाध्यक्ष अनुपमा निर्मल शर्मा ने कहा कि हमें वेस्ट को सड़क पर फेंकने की जगह उसे उपयोग में लाना चाहिए। पार्षद दिलीप पाठक ने कहा सभी पार्षद घर-घर जाकर आग्रह करें। प्राइवेट स्कूल एसो. के संजय शर्मा ने कहा स्कूल संचालक बच्चों को पॉलीथीन के खिलाफ अभियान से जोड़ेंगे। लाॅयनेस अमिता भार्गव ने कहा कपड़े की थैली के निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाए। माशाखोर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि पॉलीथीन के थोक विक्रेताओं को निगम पाबंद करे। विजयवर्गीय समाज के नरेंद्र विजयवर्गीय ने कहा मैरिज गार्डन संचालकों और कैटर्स को डिस्पोजल यूज नहीं करने के लिए पाबंद करें। स्काउट गाइड संघ के यज्ञदत्त हाड़ा ने कहा धर्म गुरुओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ें। सेवानिवृत्त अधिकारी हरगोविंद विजय ने कहा स्वयं सहायता समूहों को कपड़े की थैली के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करें। बिजली विभाग के रिटायर्ड अधिकारी एनके गुप्ता कहा दुकानदार कपड़ों की थैली रखें और ग्राहक से उसका चार्ज वसूलें।

नगर निगम की ओर से शुक्रवार को पॉलीथीन मामले में आयोजित बैठक में मौजूद मेयर, डिप्टी मेयर, प्रबुद्धजन और व्यापारी।