पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस में प्रदर्शन को लेकर गुटबाजी

कांग्रेस में प्रदर्शन को लेकर गुटबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार की एक साल की विफलता पर कांग्रेस की ओर से शनिवार को कलेक्ट्रेट पर हो रहे प्रदर्शन में पार्टी की गुटबाजी हावी होती जा रही है। शहर देहात कमेटी के प्रदर्शनों में असंतुष्ट नेता अलग से ही शामिल होंगे। उन्होंने इसकी तैयारियां भी अलग से की हैं। प्रदर्शन के लिए शहर देहात अध्यक्ष की ओर से तैयारियां की गई हैं। सभी प्रदर्शनकारी सर्किट हाउस पर इकट्ठे होकर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। हालांकि, जिलाध्यक्षों की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट नेताओं ने अलग से इसमें शामिल होने की योजना बनाई है। प्रदेश सचिव नईमुद्दीन गुड्डू पूर्व पार्षद ईश्वर गंभीर ने इसके लिए अलग से तैयारियां की हैं। पीसीसी सदस्य क्रांति तिवारी समर्थकों के साथ सीएडी चौराहे से जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जिलाध्यक्ष बदलने की बातें प्रदेश स्तर पर चल रही हैं, लेकिन पंचायत चुनावों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष इसमें कोई बदलाव करने से पीछे हट रहे हैं। इसका इशारा उन्होंने स्थानीय नेताओं से भी कर दिया है।