- Hindi News
- होटल मैनेजमेंट और सोशल वर्क से संबंधित सवाल जवाब
होटल मैनेजमेंट और सोशल वर्क से संबंधित सवाल-जवाब
आईआईटी, खड़गपुर: 16 जनवरी से ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरशिप समिट
आईआईटी रुड़की: पांच गांवों में ली उन्नत भारत अभियान की जिम्मेदारी
{ मैं होटल मैनेजमेंट का यूजी कोर्स कर रहा हूं और मेरी रुचि फूड साइंस में है। मैं न्यूट्रीशन में पीजी डिप्लोमा कोर्स करना चाहता हूं, लेकिन अधिकतर संस्थानों में होम साइंस में बैचलर डिग्री प्राप्त छात्रों को इस कोर्स में प्रवेश मिलता है। मुझे इस बारे में जानकारी दें।
कुछ ही ऐसे संस्थान हैं जो होटल मैनेजमेंट की डिग्री वाले छात्रों को फूड साइंस के मास्टर या पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश देते हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी का इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स ऐसा ही संस्थान है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में फूड सर्विस मैनेजमेंट का एमएससी कोर्स मौजूद है, जिसमें होटल मैनेजमेंट की डिग्री ले चुके छात्र प्रवेश ले सकते हैं। कई होटल मैनेजमेंट संस्थानों में फूड साइंस के मास्टर कोर्स में भी आप एडमिशन के लिए प्रयास कर सकते हैं। विदेशी संस्थानों से भी यह कोर्स कर सकते हैं। अधिकतर विदेशी संस्थानों में होटल मैनेजमेंट की डिग्री के आधार पर फूड साइंस या न्यूट्रीशन के मास्टर कोर्स में प्रवेश मिलता है।
{ मैंने हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है और सोशल वर्क या वुमन्स स्टडीज़ में मास्टर कोर्स करना चाहता हूं। नौकरी की संभावनाओं के हिसाब से दोनों में से कौन सा विकल्प बेहतर है?
वुमन्स स्टडीज़ के मास्टर कोर्स में पॉलिटिक्स, लिटरेचर, हिस्ट्री, साइकोलॉजी और सोशियोलॉजी शामिल हैं और छात्रों को महिलाओं के परिप्रेक्ष्य में इनके बारे में बताया जाता है। वहीं सोशल वर्क के जरिये लोगों की सामाजिक, आर्थिक और भावनात्मक समस्याओं को समझकर उनके समाधान का तरीका तलाश किया जाता है। दोनों में ही जॉब अपॉर्च्युनिटीज़ के भरपूर मौके हैं। दोनों में से कोई भी कोर्स करने के बाद रिसर्च और एकेडमिक्स के अलावा सरकारी विभागों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में नौकरी के मौके हो सकते हैं। बड़ी कंपनियों के सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी डिपार्टमेंट और गैर-सरकारी संगठनों में काम करने का विकल्प भी मौजूद है।
{ मैं मैकेट्रॉनिक्स का कोर्स कर वेपन्स इंजीनियर बनना चाहता हूं। भारत में यह कोर्स कहां से किया जा सकता है?
वेपन्स इंजीनियर हथियारों की डिजाइन, डेवलपमेंट, टेस्टिंग, मेंटेनेंेस और रिपेयरिंग का काम करता