पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालगाड़ी का इंजन फेल, ट्रेन एक घंटे अटकी

मालगाड़ी का इंजन फेल, ट्रेन एक घंटे अटकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा |लाखेरी इन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच शुक्रवार दोपहर मालगाड़ी का इंजन फैल होने से गंगानगर-कोटा ट्रेन एक घंटे लाखेरी के पास ही अटकी रही। गंगानगर से कोटा के बीच चलने वाली ट्रेन जब लाखेरी के पास पहुंची तो उसके आगे मालगाड़ी चल रही थी। मालगाड़ी का अचानक इंजन फेल हो गया। लोको पायलेट सहायक लोको पायलेट ने इंजन को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके तो स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मामला कोटा रेलवे कंट्रोल रूम पहुंचा। तब मालगाड़ी के लिए दूसरे इंजन की तलाश शुरू की। मालगाड़ी के इंजन का पता लगाने में एक घंटे का समय लगा तब तक ट्रेन भी अटकी रही।