- Hindi News
- प्रेमनगर गोविन्दनगर में 9 नमूने दूषित मिले
प्रेमनगर-गोविन्दनगर में 9 नमूने दूषित मिले
कोटा|प्रेमनगर गोविन्दनगरमें पानी के 9 नमूने दूषित पाए गए हैं। ये नमूने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में पीलिया रोगी सामने आने पर लिए गए थे। जांच में उन्हें दूषित पाए गए। सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रेमनगर, गोविन्दनगर आसपास के क्षेत्रों से पानी के 28 नमूने लिए थे। इनमें ट्यूबवैल, हैंडपम्प नलों के पानी के नमूने शामिल थे। जांच में 13 नमूने दूषित पाए गए। जिन पेयजल स्त्रोत जैसे ट्यूबवैल हैंडपम्प के नमूने दूषित पाए गए हैं, उन पर पीने योग्य पानी नहीं लिखा गया है।