पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सहकारिता आर्थिक परिवर्तन का माध्यम

सहकारिता आर्थिक परिवर्तन का माध्यम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
िकशोरपुरा स्थित छप्पनभोग परिसर में कोटा कर्मचारी सहकारी समिति का हुआ सम्मान समारोह

कोटा| सहकारितासिर्फ रोजगार से जोड़ने का साधन ही नहीं, बल्कि सहकारिता आंदोलन देश की आर्थिक धुरी का बदल सकता है। यह बात कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला ने रविवार को किशोरपुरा स्थित छप्पन भोग परिसर में कोटा कर्मचारी सहकारी समिति सभा नंबर 108 के सम्मान समारोह और 94वें वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही।

सांसद बिरला ने कहा कि दुनिया में 123 देशों में सहकारिता आंदोलन है। जिसमें 67 देश ऐसे हैं जिनकी आर्थिक धुरी सहकारिता पर निर्भर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने की कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता हाेलसेल भंडार के अध्यक्ष राजेश बिरला ने भी समारोह को संबाेधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा समिति के 51 वयोवृद्व सदस्यों का सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि अतिथि के रूप में विधायक हीरालाल नागर, संदीप शर्मा, कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक की अध्यक्ष मंजू बिरला, श्री हितकारी विद्यालय समिति की अध्यक्ष सूरज बिरला, समिति सचिव विमलचंद और सहकारिता विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार रामबाबू रहे।

कोटा कर्मचारी सहकारी समिति के कार्यक्रम में सम्मानित कर्मचारी।