- Hindi News
- बघेरवाल संघ का अगले महीने होगा परिचय सम्मेलन
बघेरवाल संघ का अगले महीने होगा परिचय सम्मेलन
कोटा|दिगंबर जैनबघेरवाल संघ कार्यकारिणी की बैठक 28 सितंबर को बघेरवाल मांगलिक भवन में केंद्रीय अध्यक्ष महावीर हरसोरा के सानिध्य में हुई। संघ के महामंत्री नरेंद्र खटोड़ ने बताया कि संघ का 60वां स्थापना दिवस बिजौलिया में मनाया जाएगा।
नवंबर महीने में समाज के युवक-युवती का परिचय सम्मेलन होगा। बैठक में समाज के जरूरतमंदों के लिए स्कॉलरशिप, मेडिकल सुविधा सहित अन्य विषयों पर निर्णय लिए गए। खटोड़ ने बताया कि त्रिलोक मड़िया सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।