सेंट जोसफ ग्रुप में डांडिया महोत्सव
कोटा। सेंटजोसफ ग्रुप के तलवंडी स्थित वर्ड स्कूल में डांडिया महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रवेश गुप्ता सहित संस्था चेयरमैन डॉ. अजय शर्मा सीईओ मरीना शर्मा द्वारा किया गया। डांडिया उत्सव में छात्र-छात्राओं टीचर्स ने रंग बिरंगी पोशाक में उत्साह से भाग लिया। बेस्ट कपल, बेस्ट कास्ट्यूम बेस्ट सोलो राउंड के विजेताओं को डॉ . अजय शर्मा ने पुरस्कृत किया। प्रिसिंपल श्वेता शर्मा ने बताया कि अगले तीन दिनों तक ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में महोत्सव जारी रहेगा।
शिक्षा नगरी