पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य जांच शिविर में 450 रोगी लाभांवित

स्वास्थ्य जांच शिविर में 450 रोगी लाभांवित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा।पंजाबी समाजसमिति की ओर से शीतला माता मंदिर न्यू कॉलोनी गुमानपुरा में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी कमल अदलक्खा के अनुसार इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा 450 रोगियों की जांच की गई। समिति के प्रवीण गुलाटी और भगवान सिंह चिटकारा के मुताबिक शिविर में कम्प्यूटर द्वारा फेफड़ों की जांच, ईसीजी, शुगर चेकअप, अस्थि घनत्व जांच के अलावा रोगियों को स्वाइन फ्लू और मौसमी फ्लू के इंजेक्शन भी रियायती दरों पर लगाए गए।