- Hindi News
- शहर में 2 अक्टूबर से चलेगा स्वच्छ भारत अभियान
शहर में 2 अक्टूबर से चलेगा स्वच्छ भारत अभियान
प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोटा शहर भी स्वच्छ बनेगा। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से अभियान को चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को सांसद ओम बिरला ने शहर के सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक स्वयंसेवी संगठनों की बैठक कर विचार विमर्श किया। इसके आधार पर 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक शहर को स्वच्छ बनाने के लिये व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। हम दीपावली तक शहर को साफ सुथरा बनायेगें
सांसद बिरला ने कहा कि अभियान के तहत शहर में उचित स्थानों पर आवश्यकतानुसार डस्टबिन लगाएंगे जरूरत के अनुसार जन सुविधाओं के बाथरूम भी बनाकर उनकी नियमित सफाई कि व्यवस्था करेगे। बाजारों में ठेले पर खानपान की सामग्री बेचने वालों के पास डस्टबिन उपलब्ध करवाकर उन्हें कचरा सही जगह पर फेंकने के लिए जागरूक करेंगे। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन ने सफाई अभियान में लोगों को साथ आने की बात कही। बैठक में सर्राफा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल विचित्र, जनरल मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में व्यापारिक ,सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग मौजूद थे।
प्रधानमंत्रीने समझी सफाई व्यवस्था की गंभीरता
देशमें पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने सफाई व्यवस्था को गंभीरता से लिया है। लाल किले से लेकर अमेरिका ने इस पर चिंता जाहिर की। यह बात विधायक प्रहलाद गुंजल ने केशवपुरा युवा मंच की ओर से शक्ति व्यायामशाला के सामने आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने आगामी नगर निगम चुनावों में जनता के सहयोग मिलने पर विश्वास जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता बृजेश शर्मा नीटू ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद युवा भी राजनीति में सहभागिता निभाने में तत्पर नजर रहा है। कार्यक्रम संयोजक दीपेंद्र शर्मा ने स्वागत किया। संचालन कमल दीक्षित ने किया।