- Hindi News
- िबजली विभाग की दिखी लापरवाही कई घरों में रीिडंग से दोगुना भेजा बिल
िबजली विभाग की दिखी लापरवाही कई घरों में रीिडंग से दोगुना भेजा बिल
कोटा| बिजलीविभाग के विज्ञाननगर सब डिवीजन में बिलों की गड़बड़ी से कई लोगों के दो गुना राशि के बिल आए हैं। विज्ञाननगर के 4 के 13 में रहने वाले विनोद बिहारी ने बताया कि सितंबर महीने का बिल पिछले बिल से दो गुना आया है। इसमें 5 सितंबर को करंट रीडिंग 13476 यूनिट अंकित है। मकान में लगे मीटर में उक्त रीडिंग गुरुवार को रही है। इस गड़बड़ी से करीब 16 हजार रुपए का बिल आया है। जबकि इससे पहले जो भी बिल आए हैं वो 6 से 7 हजार रुपए के बीच के आए हैं। सुरेन्द्र दीक्षित ने बताया कि बिजली बिल में रीडिंग 3700 अंकित है। यह रीडिंग मीटर में गुरुवार को रही है। इससे ऐसा लग रहा है कि विभाग मनमाने तरीके से बिल बनाकर भेज रहा है। 4 के 21 में रहने वाली सुशीला जैन ने बताया कि अभी तक चार बिल आए हैं वो सभी 2 से 2500 रुपए के बीच के आए हैं। लेकिन इस बार 6 हजार से अधिक का बिल आया है। गोपाल कृष्ण, भगवान दास और मांगीलाल राठौर ने बताया कि बिलों की गड़बड़ी के कारण दो गुना राशि के बिल आए हैं। सिटी डिवीजन प्रथम के एक्सईएन एमएम कुर्मी ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी कि बिलों में किस स्तर पर गड़बड़ी हुई है।